छत्तीसगढ़दिल्ली

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री का आज का दिल्ली प्रवास: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में लेंगे हिस्सा

रायपुर/दिल्ली, 24 नवंबर 2025।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज एक दिवसीय दिल्ली प्रवास पर रहेंगे, जहां वे छत्तीसगढ़ राज्य दिवस के मुख्य समारोह में शामिल होंगे। उनका पूरा दिन का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:

11:45 AM – मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान

12:05 PM – स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचना

12:45 PM – इंडिगो फ्लाइट 6E-6640 से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान

02:45 PM – इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली पहुंचना

इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली पहुंचेंगे, जहां 05:00 PM पर उनके आगमन का कार्यक्रम निर्धारित है। संक्षिप्त विश्राम के पश्चात वे 05:20 PM पर भारत मंडपम के एम्फीथिएटर के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री 05:30 PM से 07:30 PM तक आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य दिवस समारोह में शामिल होंगे और प्रदेश की उपलब्धियों एवं विकास यात्रा से जुड़े मुख्य कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।

कार्यक्रम के बाद वे 07:30 PM पर भारत मंडपम से प्रस्थान कर 07:50 PM पर पुनः छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम वहीं प्रस्तावित है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar