छत्तीसगढ़जगदलपुरबकावंडबस्तर संभाग
CG News: बकावंड ब्लॉक के रायखेरा देवड़ा में तेंदूपत्ता तोड़ाई कार्यक्रम, महिलाओं को बांटी गई चरण पादुका


September 4, 2025 📍 जगदलपुर
बकावंड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत रायखेरा देवड़ा में गुरुवार को तेंदूपत्ता तोड़ाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र क्रमांक 18 की जनपद सदस्य खेमेश्वरी कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने ग्राम की महिलाओं को चरण पादुका वितरित कर उनका सम्मान किया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल के महामंत्री घासीराम यादव, पंचगण बनमाली, जगतराम साहू, मुन्नी अभयराम, किरसागर नाग, सुबोध सचिव नरेंद्र कर्मा, कटवार पासरू और बलराम नीलांबर भी मौजूद रहे।
तेंदूपत्ता तोड़ने वाली महिलाओं ने इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष संदेश दिया गया। जनपद सदस्य खेमेश्वरी कश्यप ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी मां के नाम से एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए, क्योंकि “वन है तो जल है, जल है तो कल है।”




