छत्तीसगढ़

रामनवमी पर केंद्र का बड़ा फैसला: पेट्रोल 10 रुपए सस्ता, डीजल पर एक्साइज खत्म; बस्तर सांसद ने कहा—जनता को ऐतिहासिक राहत

जगदलपुर। राम नवमी के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में की गई भारी कटौती को बस्तर सांसद महेश कश्यप ने ऐतिहासिक और जनहितैषी कदम बताया है। उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताया।

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि सरकार ने आम जनता को राहत देने के लिए ईंधन की कीमतों को नियंत्रित करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 10 रुपए की कटौती कर इसे 3 रुपए कर दिया गया है, जबकि डीजल पर एक्साइज ड्यूटी पूरी तरह समाप्त कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यह फैसला देश की 140 करोड़ जनता के लिए किसी बड़े उपहार से कम नहीं है।

उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि वैश्विक आर्थिक अस्थिरता के बावजूद सरकार लगातार आम लोगों के हितों को प्राथमिकता दे रही है। सांसद ने कोविड-19 काल का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने कठिन दौर का मजबूती से सामना किया और करोड़ों लोगों को मुफ्त राशन व स्वदेशी वैक्सीन उपलब्ध कराई।

महेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के चलते ही देश आज वैश्विक चुनौतियों के बीच भी अपने नागरिकों को आर्थिक सुरक्षा देने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय आम जनता को महंगाई से राहत देने वाला साबित होगा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar