छत्तीसगढ़
BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ विधानसभा में 30 अप्रैल को विशेष सत्र, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर होगी बड़ी चर्चा

रायपुर, 23 अप्रैल 2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। यह विशेष सत्र ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर बुलाया गया है।
सूत्रों के अनुसार, सत्ता पक्ष इस सत्र में कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी ला सकती है। सत्र में विधेयक और महिला सशक्तिकरण से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
विधानसभा सचिवालय द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं और सभी विधायकों को सूचना भेजी जा रही है।




