छत्तीसगढ़जगदलपुर

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के सफल संपादन पर बीएलओ और सुपरवाइजर सम्मानित

,,चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र और मेडल देकर किया गया सम्मानित,,

जगदलपुर, 15 मार्च 2026,। विधानसभा क्षेत्र 87 चित्रकोट के अंतर्गत विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) कार्य के सफल संपादन पर शनिवार को बीएलओ और सुपरवाइजरों को सम्मानित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में अनुविभागीय दंडाधिकारी तोकापाल शंकर लाल सिन्हा ने सभी बीएलओ और सुपरवाइजरों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र 87 चित्रकोट के अंतर्गत आने वाले लोहंडीगुड़ा, दरभा, बास्तानार और तोकापाल के सभी एईआरओ (AERO) एवं ईआरओ (ERO) चित्रकोट भी उपस्थित रहे। इस दौरान निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की गई।

उपस्थित अधिकारियों ने बीएलओ और सुपरवाइजरों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने में जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को आगामी जनगणना 2027 के कार्य को भी पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ संपन्न करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों के समर्पण और निष्ठा की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar