छत्तीसगढ़जगदलपुर

बस्तर के जननायक बलीराम कश्यप की जयंती पर भाजपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रम, किरण सिंह देव ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

जगदलपुर।
बस्तर के जननायक व पूर्व सांसद Baliram Kashyap की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को उनका पुण्य स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Kiran Singh Deo ने सीरासार चौक के पास स्थित बलीराम कश्यप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और बस्तर के विकास में उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किरण सिंह देव ने कहा कि बलीराम कश्यप बस्तर की माटी से जुड़े जननायक थे, जिन्होंने जनजातीय समाज के उत्थान और क्षेत्र के विकास के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक के रूप में उन्होंने शिक्षा की अलख को बस्तर के दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुँचाने का काम किया और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव रखी।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बलीराम कश्यप के जीवन से प्रेरणा लेते हुए जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ें।

इस अवसर पर पूर्व सांसद Dinesh Kashyap ने कहा कि उनके पिता का बस्तर के प्रति अटूट प्रेम, जनसेवा के प्रति समर्पण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने की सोच आज भी सभी के लिए प्रेरणादायी है।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, महापौर संजय पाण्डेय, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा सहित अन्य वक्ताओं ने भी बलीराम कश्यप के योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस दौरान अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar