छत्तीसगढ़जगदलपुर

भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान शुरू: बस्तर जिला कार्यालय में ध्वजारोहण के साथ संभागीय कार्यशाला का शुभारंभ

जगदलपुर, 1 मार्च 2026/ भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय बस्तर में रविवार को ध्वजारोहण के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत आयोजित संभागीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा, संगठन सुदृढ़ीकरण और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रहे हैं।

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा परिवार का समर्पण ही सुशासन की असली ताकत है। डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि संगठनात्मक मजबूती के साथ जनविश्वास और अधिक बढ़े।

इस दौरान संगठन की आगामी रणनीतियों, बूथ स्तर पर सशक्तिकरण और कार्यकर्ता प्रशिक्षण की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। संभागीय कार्यशाला में अनुशासन, विचारधारा और जनसंपर्क को लेकर विशेष मार्गदर्शन दिया गया।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar