छत्तीसगढ़बस्तर संभागबीजापुर

बीजापुर नक्सली हमला : IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद, तीन घायल — DRG टीम माओवादियों के खिलाफ कर रही थी सर्चिंग ऑपरेशन

बीजापुर, 18 अगस्त 2025।
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के बिछाए आईईडी विस्फोटक की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया, जबकि तीन जवान घायल हो गए। यह घटना बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में हुई।

जानकारी के अनुसार, 17 अगस्त को जिला रिजर्व गार्ड (DRG) की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। सर्चिंग के दौरान 18 अगस्त की सुबह टीम आईईडी ब्लास्ट की जद में आ गई। इस हादसे में DRG जवान दिनेश नाग वीरगति को प्राप्त हो गए। वहीं, तीन अन्य जवान घायल हुए हैं।

घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि सभी की स्थिति सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं।

👉 छत्तीसगढ़ पुलिस ने घटनास्थल पर सर्चिंग ऑपरेशन तेज कर दिया है और माओवादियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar