देश-विदेश

उधमपुर में बड़ा सड़क हादसा: बस 100 फीट गहरी खाई में गिरी, 15 की मौत

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रामनगर से उधमपुर जा रही यात्रियों से भरी बस कागोत इलाके में अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी और पलट गई।

इस भीषण हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे का कारण तेज रफ्तार, लापरवाही और टायर फटना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर गहरा शोक जताया है और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar