छत्तीसगढ़नई दिल्ली

गुजरात एटीएस का बड़ा खुलासा! पाकिस्तान लिंक वाला जासूसी नेटवर्क ध्वस्त, महिला समेत दो गिरफ्तार

जिटल डेस्क, नई दिल्ली।
गुजरात एटीएस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से जुड़े एक जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। एजेंसी ने इस मामले में एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर क्लासिफाइड और संवेदनशील सैन्य जानकारियां पाकिस्तान तक पहुंचा रहे थे।

एटीएस के मुताबिक, गिरफ्तार पुरुष आरोपी एके सिंह गोवा का रहने वाला है और भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर तैनात था। वहीं महिला आरोपी रश्मणी पाल दमन की निवासी है। दोनों लगातार पाकिस्तान-आधारित हैंडलर्स से संपर्क में थे और गुप्त सूचनाएं साझा करते थे।

दोनों को हिरासत में लेकर एटीएस ने पूछताछ शुरू कर दी है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि जानकारी लीक होने का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें और कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar