सुवेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बड़ा खुलासा: 3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सामने आया बांग्लादेश बॉर्डर लिंक

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता Suvendu Adhikari के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। बंगाल पुलिस ने इस हाईप्रोफाइल केस में 3 हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, मामले का मुख्य आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है।
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि हत्या के बाद आरोपी बांग्लादेश बॉर्डर की तरफ भागे थे। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि आरोपी सीमा पार करने की कोशिश में थे। वहीं पुलिस ने इस हत्याकांड में सुपारी किलर्स के शामिल होने की आशंका जताई है।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात करीब 10:30 बजे उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम इलाके में चंद्रनाथ रथ पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। उस समय वे कार में सफर कर रहे थे। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस हत्याकांड के बाद बंगाल की राजनीति गरमा गई है। BJP ने हत्या का आरोप TMC समर्थित गुंडों पर लगाया है। वहीं BJP और TMC दोनों ने मामले की CBI जांच की मांग की है। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।




