छत्तीसगढ़

महिलाओं के लिए आर्थिक राहत की बड़ी खबर, महतारी वंदन योजना की 26वीं किश्त में 68.48 लाख खातों में पहुंचे 641 करोड़

रायपुर, 7 अप्रैल 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए संचालित महतारी वंदन योजना की 26वीं किश्त जारी कर दी है। इसके तहत 68 लाख 48 हजार 899 महिलाओं के बैंक खातों में 641 करोड़ 62 लाख 92 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए।

इस योजना की शुरुआत मार्च 2024 में हुई थी और तब से अब तक हितग्राहियों को 16,881 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है।

लाभान्वित महिलाओं में 7773 महिलाएं नियद नेल्ला नार के गांवों की निवासी हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने उन महिलाओं से अपील की है, जिनका ई-केवाईसी नहीं हुआ है, कि वे तुरंत इसे पूरा कराएँ, ताकि योजना की सहायता राशि बिना किसी रुकावट के उनके खाते में पहुंच सके।

सरकार के अनुसार, महतारी वंदन योजना के कुल हितग्राही 68,94,633 हैं, जिनमें से केवाईसी पूरी कर चुकी 68,48,899 महिलाओं को ही 26वीं किश्त का भुगतान किया गया है।

केवाईसी अद्यतन का कार्य ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड के माध्यम से 30 जून तक जारी रहेगा। ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत भवन और शहरी क्षेत्रों में वार्ड कार्यालय में यह प्रक्रिया चल रही है।

महिलाओं ने योजना की किश्त मिलने के बाद अपने मोबाइल में नोटिफिकेशन की घंटी बजते ही खुशी जाहिर की।


Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar