छत्तीसगढ़दिल्लीबस्तर संभाग

दिल्ली से बड़ी खबर : बस्तर सांसद महेश कश्यप ने पीएम नरेंद्र मोदी से की सौजन्य मुलाकात, बस्तर दशहरे का दिया आमंत्रण

दिल्ली से बड़ी खबर : बस्तर सांसद महेश कश्यप ने पीएम नरेंद्र मोदी से की सौजन्य मुलाकात, बस्तर दशहरे का दिया आमंत्रण

नई दिल्ली। बस्तर के सांसद महेश कश्यप ने आज अपनी धर्मपत्नी चंपा कश्यप और सुपुत्री क्षमता कश्यप के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सांसद भवन में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री को औपचारिक आमंत्रण दिया, जिसे प्रधानमंत्री ने आत्मीयता से स्वीकार करते हुए आने का आश्वासन दिया।

मुलाकात के दौरान सांसद महेश कश्यप ने प्रधानमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया और बस्तर में केंद्र सरकार की विकास योजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र ने बीते 11 वर्षों में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं—जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का साहसिक कदम हो या अयोध्या में भगवान राम मंदिर का निर्माण, इन निर्णयों ने भारत की नई पहचान गढ़ी है।

सांसद कश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से बस्तर जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र में आज शांति और विकास का माहौल बन रहा है। नक्सलवाद को 2026 तक जड़ से समाप्त करने की ठोस योजना पर काम चल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि बस्तर में बन रही चार नई रेल परियोजनाओं को “जनजाति गौरव कॉरिडोर” नाम दिया जाए और इसका शुभारंभ स्वयं प्रधानमंत्री के हाथों हो।

मुलाकात का एक आत्मीय क्षण तब सामने आया जब सांसद की पुत्री क्षमता कश्यप ने प्रधानमंत्री मोदी को सादर अभिवादन किया। बच्ची के इस स्नेहपूर्ण व्यवहार से प्रसन्न होकर प्रधानमंत्री ने उसे टॉफ़ी भेंट की। यह दृश्य प्रधानमंत्री की सादगी और आत्मीयता को दर्शाने वाला रहा।

यह मुलाकात बस्तर और उसके लोगों के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है, क्योंकि इससे न केवल दशहरे का गौरव बढ़ा है, बल्कि विकास की नई संभावनाओं के द्वार भी खुलते दिख रहे हैं।


Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar