छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर संभाग

रायपुर में एसआईआर टोली की बड़ी बैठक: तरुण चुग बोले— वोटर लिस्ट शुद्धिकरण लोकतंत्र का अमृत, फेक वोटर्स डिलीट कर पात्र मतदाताओं को जोड़ने का महाअभियान शुरू; किरण देव ने कहा— भाजपा कार्यकर्ताओं के संकल्प से मिलेगा ऐतिहासिक परिणाम

रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मंगलवार को एसआईआर रायपुर संभाग की टोली की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अगुवाई भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं एसआईआर के राष्ट्रीय प्रभारी तरुण चुग ने की। उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने का सशक्त माध्यम है।

तरुण चुग ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र के लिए अमृत है। फेक वोटर्स को डिलीट व डिटेक्ट करना और पात्र मतदाताओं को जोड़ना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस अभियान को लोकतंत्र के महायज्ञ की तरह समझकर जुड़ने की अपील की।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जब संकल्प लेता है तो उसे पूरा करने का सामर्थ्य रखता है। एसआईआर अभियान लोकतांत्रिक मजबूती की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता जरूरी है।

बैठक में एसआईआर प्रदेश टोली के सदस्य व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर मिश्रा ने एसआईआर की संपूर्ण प्रक्रिया और कार्ययोजना प्रस्तुत की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सह-संगठन मंत्री अजय जम्वाल, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, डॉ. नवीन मार्कंडेय सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और एसआईआर टोली के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने किया।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar