छत्तीसगढ़

दिवाली पर श्रमिकों को बड़ा तोहफ़ा — खातों में पहुँचे 16 करोड़ रुपए

रायपुर, 17 अक्टूबर 2025 — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल ने राज्य के श्रमिकों को दिवाली से पहले बड़ी सौगात दी है। मंडल ने विभिन्न योजनाओं के तहत 64,195 हितग्राहियों के बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से कुल 15 करोड़ 99 लाख 14 हजार 559 रुपए की राशि अंतरित की है।

श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन और मंडल अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह की देखरेख में यह राशि 18 योजनाओं के अंतर्गत जारी की गई। इस पहल का उद्देश्य त्योहार के समय श्रमिक परिवारों को आर्थिक सहारा और खुशहाली प्रदान करना है।

राज्य सरकार ने इसे “श्रमिक कल्याण और सामाजिक सुरक्षा” के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि श्रमिक राज्य की विकास यात्रा के वास्तविक निर्माता हैं, और सरकार हर अवसर पर उनके साथ खड़ी है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar