भारतीय किसान संघ ने बकावंड तहसील के रायकेरा देवड़ा में बनाई ग्राम समिति कार्यकारिणी, सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी

बकावंड, बस्तर! भारतीय किसान संघ की ग्राम समिति कार्यकारिणी का गठन आज 25 सितंबर 2025 को ग्राम पंचायत रायकेरा देवड़ा (तहसील बकावंड, जिला बस्तर) में सर्वसम्मति से किया गया। ग्रामीण किसानों की उपस्थिति में नई समिति का गठन किया गया।
गठित कार्यकारिणी में सामु बघेल को अध्यक्ष, राजूराम कश्यप को मंत्री, और खेमेश्वरी कश्यप को महिला प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा, समिति में विभिन्न पदों पर प्रतिनिधि चुने गए—
युवा प्रमुख – घेनवा नेताम
जैविक/गौ सेवा प्रमुख – सुबध परगनिया
पर्यावरण संयोजक – बनमाली गोयल
जल संरक्षण संयोजक – सम्पत गोयल
बीज प्रमुख – राजाराम झाली
आरोग्य प्रमुख – समधा भारती
शिक्षा प्रमुख – तुलसी भारती
सुरक्षा प्रमुख – सम्पत कश्यप
इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष श्यामसुंदर बघेल, सनत बघेल, मानसिंह कश्यप, घासी यादव, बलराम भारती, अमरसिंह कश्यप, पिंटू भारती, श्रावण कश्यप, शंकर भारती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान मौजूद रहे।
ग्राम समिति की मासिक बैठक 24 सितंबर 2025 को ग्राम रामकेरा देवड़ा में आयोजित की गई। निर्वाचन अधिकारी के रूप में श्यामसुंदर बघेल उपस्थित थे।
ग्रामीणों ने संगठन को मजबूत बनाने और किसान हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।




