छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

“बस्तर की परंपरा को मिला नया वारिस: ग्राम देवी माय भंगाराम के पुजारी बने जोगेंद्र ठाकुर, धूमधाम से हुआ झंडा पदार्पण”

जगदलपुर,बस्तर,!
बस्तर जिले के ग्राम पंचायत मावली गुड़ा में ग्राम देवी गांव गोसीन माय भंगाराम कुल देवी का झंडा पदार्पण बड़े श्रद्धा और परंपरा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मावली गुड़ा के वरिष्ठ नागरिक गांयता मावली, पुजारी पढ़ेहार गुड़ीसराउ, मांझी आठपाहरेया सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में स्व. नरहरि ठाकुर माय भंगाराम पुजारी के सुपुत्र जोगेंद्र सिंह ठाकुर को तिलक चंदन लगाकर डोंगरी गुड़ी की पूजा सेवा का दायित्व सौंपा गया। यह परंपरा पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है। ज्ञात हो कि ग्राम मावलीगुड़ा को बसाने में स्व. नरहरि ठाकुर के पिता, दादा और परदादा का विशेष योगदान रहा था। इसी कारण उन्हें माय भंगाराम का सर्वश्रेष्ठ पुजारी और मालगुजार का सम्मान प्राप्त हुआ था।

उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए अब जोगेंद्र सिंह ठाकुर को भंगाराम गुड़ी का पुजारी नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर ग्रामीणों की मौजूदगी में नवीन झंडा स्थापना भी की गई और मां भंगाराम की आराधना कर गांव की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar