
बस्तर, 09 अप्रैल 2026 – बस्तर और बकावंड ब्लॉक के सभी पदाधिकारियों ने बस्तर विकास मंच के माध्यम से जिला मुख्यालय में बस्तर SDM को महत्वपूर्ण मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा। संगठन के अध्यक्ष मनीराम कश्यप, सचिव सन्तोष कुमार कश्यप, सरपंच अमर सिंह, भाव सिग और किशन गोयल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
ज्ञापन में प्रमुख मांगों में शामिल हैं:
- बस्तर और बकावंड करपावंड अस्पतालों में मरीजों के लिए सीट बढ़ाई जाए।
- बस्तर और बकावंड कालेज बालक एवं कन्या छात्रावास की बेहतर व्यवस्था।
- बिना ग्राम सभा की अनुमति वनों की कटाई-छटाई बंद हो।
- बिना ग्राम सभा की अनुमति नदी-नाला से रेत निकासी रोकी जाए।
- चतुर्थ और तृतीय श्रेणी की सभी भर्तियों में बस्तर स्थानीय युवाओं को 100% आरक्षण।
- 60 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों को वृद्धा पेंशन का लाभ मिले।
- स्थानीय नालों जैसे मोसिया नाल, रायकेरा नाला, बोरिया नाला, पेट पुली नाला, काकडी घाट नरगी नाला आदि में बनाए गए स्टाफ डैम में पानी का ठहराव न होने की गंभीर समस्या, जिसके लिए जांच और समाधान की मांग।
संगठन ने बताया कि पानी का स्तर लगातार घट रहा है और स्टाफ डैम की स्थिति गंभीर है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल ध्यान देने और समाधान के लिए कदम उठाने की अपील की।
बस्तर विकास मंच ने कहा कि ये सभी मुद्दे स्थानीय लोगों के जीवन और भविष्य से जुड़े हुए हैं, और इनके समाधान से क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार की स्थिति में सुधार होगा।




