छत्तीसगढ़जगदलपुर

बस्तर सांसद महेश कश्यप का राजस्थान दौरा, खाटू श्याम मंदिर में किए दर्शन

जगदलपुर,8 अगस्त 2026

राजस्थान प्रवास के दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप ने प्रसिद्ध श्री खाटू श्याम मंदिर और करीब 800 वर्ष पुराने रिवालाधाम स्थित प्राचीन कृष्ण मंदिर में दर्शन किए।

इस दौरान सांसद महेश कश्यप ने कोटपुतली में स्वामी गणेशानन्द जी महाराज द्वारा संचालित गुरुकुल, गौशाला एवं आयुर्वेदिक गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने गुरुकुल में अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शिक्षा और गतिविधियों की जानकारी भी ली।

गुरुकुल परंपरा भारत की गौरवशाली शिक्षा व्यवस्था की पहचान

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि गुरुकुल परंपरा भारत की प्राचीन और गौरवशाली शिक्षा व्यवस्था की पहचान है। उन्होंने कहा कि प्राचीन भारत में नालंदा और तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालय विश्वस्तरीय शिक्षा के प्रमुख केंद्र रहे हैं, जहां विदेशों से भी विद्यार्थी ज्ञान प्राप्त करने के लिए आते थे।

उन्होंने कहा कि भारतीय शिक्षा परंपरा में ज्ञान के साथ संस्कार और चरित्र निर्माण को भी विशेष महत्व दिया गया है। गुरुकुल जैसी संस्थाएं इस प्राचीन परंपरा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar