खेलछत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

22 मार्च को होगी बस्तर हेरिटेज मैराथन का आयोजन

,,चित्रकोट महोत्सव के समापन पर वन मंत्री केदार कश्यप ने किया मैराथन लोगो का अनावरण,,

जगदलपुर, 20 फरवरी 2026। बस्तर क्षेत्र में खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को नई दिशा देने के उद्देश्य से पहली बार बस्तर हेरिटेज मैराथन का आयोजन आगामी 22 मार्च को किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन का आधिकारिक लोगो चित्रकोट जलप्रपात महोत्सव के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप द्वारा अनावरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर आकाश छिकारा ने वीडियो संदेश के माध्यम से जानकारी दी कि मैराथन में 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 21 किलोमीटर एवं 42 किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि—

21 किमी और 42 किमी दौड़ चित्रकोट जलप्रपात से प्रारंभ होकर कुरुषपाल तक जाएगी और पुनः चित्रकोट में समाप्त होगी।

5 किमी दौड़ चित्रकोट से मारडूम चौक तक आयोजित होगी।

10 किमी दौड़ एसटीएफ कैंप से प्रारंभ होकर चित्रकोट तक संपन्न होगी।

अपने संबोधन में वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर हेरिटेज मैराथन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं में फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने की एक सार्थक पहल है। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं, खिलाड़ियों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बस्तर हेरिटेज मैराथन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगी, बल्कि बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar