
जगदलपुर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। सिरासार भवन में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई, इसके बाद सभी पदाधिकारी और बजरंगी कार्यकर्ता रैली के रूप में टेकरी स्थित हनुमान मंदिर पहुँचे और सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया।
प्रांत सह मंत्री रवि ब्रह्मचारी ने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है और हमें मिलकर सनातन एकता का परिचय देना चाहिए। जिलाध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता ने कहा कि बजरंगी संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं और धर्मांतरण कानून का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि बजरंग दल इस कानून को लागू करने में सरकार का हर संभव सहयोग करेगा।
अरविंद नेताम ने कहा कि धर्मांतरण आज समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा है और हम अपनी संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम में राजा राम तोड़ेम, दशरथ कश्यप, जागेश्वर साहू, प्रेम चालकी, जविता मंडावी, जिला संयोजक विष्णु ठाकुर, सहसंयोजक योगेश, सेवा प्रमुख अनिल अग्रवाल, अर्चक पंकज मिश्रा, सेवा प्रमुख पवन राजपूत, योगेंद्र कौशिक, विभाग सह मंत्री श्रीनिवास रेड्डी, विक्रम सिंह ठाकुर, प्रतिक गुरु, मनोज कुमार ठाकुर, प्रेमसागर ठाकुर सहित अनेक कार्यकर्ता एवं सनातनी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन योगेंद्र कौशिक ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त कर किया।




