छत्तीसगढ़

बैज नारी शक्ति के भावनात्मक पहलुओं से दूर : केदार कश्यप

रायपुर, 26 अप्रैल 2026

छत्तीसगढ़ के संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन से जुड़े मुद्दों पर बैज का रुख मातृ शक्ति की भावनाओं से दूर है।

कश्यप ने आरोप लगाया कि यदि कांग्रेस ने लोकसभा में नारी वंदन अधिनियम का समर्थन किया होता, तो आज हालात अलग होते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस बिल का विरोध कर महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है और अब बयानबाजी कर स्थिति को और खराब करने का काम किया जा रहा है।

विशेष सत्र को लेकर बैज के बयान को निंदनीय बताते हुए कश्यप ने कहा कि विधानसभा में इस विषय पर गंभीर चर्चा कर मातृ शक्ति के हितों की रक्षा के लिए संकल्प लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित कराने का संकल्प मजबूत है और यह बिल भविष्य में जरूर कानून बनेगा।

कश्यप ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी के लिए मातृ शक्ति का अर्थ केवल सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा तक सीमित है, जबकि आम महिलाओं से उसका कोई वास्तविक जुड़ाव नहीं है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar