छत्तीसगढ़जगदलपुर

जगदलपुर में 15 अगस्त को शुष्क दिवस, जिले की सभी मदिरा दुकानें रहेंगी बंद

जगदलपुर, 14 अगस्त 2026

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को बस्तर जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर आकाश छिकारा द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस दिन जिले में संचालित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें और मद्य भंडारण भंडार पूर्णतः बंद रहेंगे।

आदेश के मुताबिक देशी मदिरा सीएस-2, विदेशी मदिरा एफएल-1, एफएल-1 कम्पोजिट, एफएल-3 होटल बार, एफएल-6 सैनिक कैंटीन थोक विक्रय अनुज्ञप्ति, एफएल-7 सैनिक कैंटीन सहित मद्य भंडारण भंडार 15 अगस्त को पूरी तरह बंद रहेंगे।

इन सभी प्रतिष्ठानों को 14 अगस्त को निर्धारित समयावधि समाप्त होने के बाद बंद किया जाएगा। इसके बाद 15 अगस्त को जिले में किसी भी प्रकार की मदिरा का विक्रय अथवा संव्यवहार नहीं किया जाएगा।

कलेक्टर ने संबंधित आबकारी उपनिरीक्षकों को अपने-अपने प्रभार क्षेत्र में उपस्थित रहकर शुष्क दिवस के आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन ने अधिकारियों को शुष्क दिवस के दौरान नियमों का पालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ अवैध मदिरा बिक्री पर निगरानी रखने के निर्देश भी दिए हैं।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar