रायगढ़ दौरे के बाद आज रात दिल्ली रवाना होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बनोरा आश्रम और प्रमुख धार्मिक स्थलों में करेंगे दर्शन-पूजन

रायपुर, 29 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बुधवार का कार्यक्रम धार्मिक और प्रशासनिक गतिविधियों से भरपूर रहेगा। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से रवाना होकर हेलीकॉप्टर से रायगढ़ पहुंचेंगे। यहां वे ग्राम पंचायत बनोरा स्थित अघोर आश्रम में गुरु दर्शन एवं पूजन करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री कैलाशपति धाम मनकामेश्वर शिव मंदिर, पंडरीपानी तथा श्री सत्यनारायण बाबा धाम, कोसमनारा पहुंचेंगे। दोनों स्थानों पर उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। सभी कार्यक्रमों के बाद वे दोपहर में हेलीकॉप्टर से रायपुर लौटेंगे और मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
रात में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एक दिवसीय दिल्ली प्रवास पर रवाना होंगे। वे रात 8:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे और रात 9:30 बजे इंडिगो की उड़ान 6E-5347 से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। रात 11:25 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद वे छत्तीसगढ़ सदन जाएंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम रहेगा।
मुख्यमंत्री के 29 जुलाई के शेष कार्यक्रम की जानकारी अलग से जारी किए जाने की सूचना दी गई है।




