छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

बस्तर दशहरा लोकोत्सव में अभिजीत सावंत की धमाकेदार प्रस्तुति, नए-पुराने और देशभक्ति गीतों पर झूम उठा बस्तर

जगदलपुर। लालबाग स्थित बस्तर दशहरा लोकोत्सव में रविवार की शाम संगीत और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब इंडियन आइडल के पहले विजेता और लोकप्रिय गायक अभिजीत सावंत ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सांस्कृतिक संध्या के दौरान अभिजीत सावंत ने एक के बाद एक नए, पुराने और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। उनके सुमधुर गीतों पर उपस्थित दर्शक उत्साह से झूम उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा।

कार्यक्रम के दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप ने अभिजीत सावंत को बस्तर की जनता की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके बस्तर आगमन पर आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी., भाजपा जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, नगर निगम महापौर संजय पांडे, एमआईसी सदस्य संग्राम सिंह राणा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक संगठन और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

संगीत, संस्कृति और उत्सव के इस शानदार मेल ने बस्तर दशहरा लोकोत्सव की सांस्कृतिक गरिमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar