छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप एवं दिनेश कश्यप को मातृ-शोक,फरसागुड़ा में अंतिम दर्शन हेतु उमड़ी शोकाकुल भीड़

“फरसागुड़ा में अंतिम दर्शन हेतु उमड़ी शोकाकुल भीड़”

जगदलपुर, 21 दिसम्बर 2025/छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप तथा जिला केंद्रीय सहकारी बैंक मर्यादित जगदलपुर के अध्यक्ष दिनेश कश्यप की माताजी, श्रीमती मनकी देवी कश्यप के निधन से बस्तर अंचल सहित प्रदेश के राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में गहरा शोक व्याप्त है। उनके देहावसान की सूचना मिलते ही गृहग्राम फरसागुड़ा में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। दुख की इस घड़ी में कश्यप परिवार को ढांढस बंधाने एवं दिवंगत पुण्यात्मा के अंतिम दर्शन हेतु बड़ी संख्या में आम नागरिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समर्थक फरसागुड़ा पहुंचे। मातृ-शोक की खबर पाकर प्रदेश के कई वरिष्ठ मंत्री एवं जनप्रतिनिधि भी फरसागुड़ा पहुंचे। प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव तथा दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी ने दिवंगत श्रीमती मनकी देवी कश्यप के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभी नेताओं ने शोकसंतप्त मंत्री केदार कश्यप एवं दिनेश कश्यप से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
शोक प्रकट करने वालों में अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, पूर्व विधायक संतोष बाफना एवं वरिष्ठ नेता मोहन मरकाम सहित अनेक जनप्रतिनिधि प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अतिरिक्त विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं ग्रामीणजनों ने भी पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल कश्यप परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar