नारायणपुर से पत्रकारों का दल भिलाई सम्मेलन में होगा शामिल, 29 मार्च को जुटेंगे प्रदेशभर के दिग्गज

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता जगत के लिए 29 मार्च 2026 का दिन खास होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के तत्वावधान में प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन भिलाई के सेक्टर-4 स्थित एस.एन.जी. स्कूल ऑडिटोरियम में किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम में प्रदेशभर से पत्रकार, जनप्रतिनिधि और विशिष्ट अतिथि एक मंच पर नजर आएंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे व्याख्यान, उद्घाटन और सम्मान सत्र से होगी। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे, जबकि अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा करेंगे। इस दौरान शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विजय बघेल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहेंगी। दोपहर 2 बजे आयोजित समापन सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि होंगे और अध्यक्षता ताम्रध्वज साहू करेंगे।
इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में नारायणपुर जिले से भी बड़ी संख्या में पत्रकारों की भागीदारी होगी। अनुभवी और युवा पत्रकार सम्मेलन में शामिल होकर पत्रकारिता से जुड़े मुद्दों पर अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में डॉ अभिषेक बेनर्जी, पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, संजय नंदी, रवि साहू, संतनाथ उसेंडी, आकाश जैन, हरिया सोनी, रोशन ठाकुर, डे नारायण सिंह बघेल, ब्रिज मानिकपुरी, दिनेश रजक, अविनाश देवांगन, प्रीतेश जैन, किशोर आर्य, सुखमन कचलाम, कमलापति मिश्रा, सुरेश सोनी, तेनसिंह ठाकुर, अनुज जोशी, बोधन नाग, नारायण बेनर्जी, कुशलचंद पारख, मुकेश सिंह, संतोष साहू, टेटकू साहू, लच्छू कोर्राम, सूरज सरकार, उमेश पांडे, गणेश वैष्णव सहित अन्य पत्रकार शामिल होंगे।
संभाग अध्यक्ष डॉ अभिषेक बेनर्जी ने बताया कि यह सम्मेलन केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि पत्रकारिता के वर्तमान और भविष्य पर मंथन का बड़ा मंच भी होगा। इसमें डिजिटल पत्रकारिता, निष्पक्षता, पत्रकार सुरक्षा और बदलते मीडिया परिदृश्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन का यह आयोजन पत्रकारों की एकजुटता, सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।




