छत्तीसगढ़बस्तरबस्तर संभाग

बस्तर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित, कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन

बस्तर। ग्राम पंचायत झारतरई में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित की गई और कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप, जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, मंडल अध्यक्ष सुखदेव मंडावी, महामंत्री चमरू यादव, हेमराज मौर्य, सुष्मिता मिस्त्री, झारतरई सरपंच बलराम कश्यप, जनपद सदस्य सुकमती कश्यप और नगर पंचायत बस्तर नेता प्रतिपक्ष समीर कुमार मिश्रा उपस्थित थे।

सांसद महेश कश्यप ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को याद करते हुए कहा कि वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता थे। उन्होंने भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष के रूप में देश को एकात्म मानववाद की विचारधारा दी और सनातन भारतीय मूल्यों को युगानुकूल प्रस्तुत किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद ग्राम पंचायत झारतरई में गणेशोत्सव से चल रही कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बालेंगा और मांदर के बीच हुआ। बालेंगा की टीम विजयी रही। सांसद महेश कश्यप ने विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया, जबकि उपविजेता मांदर टीम को जनपद सदस्य सुकमती कश्यप ने द्वितीय पुरस्कार और चित्रकोट की टीम को झारतरई सरपंच बलराम कश्यप ने तृतीय पुरस्कार दिया।

महेश कश्यप ने खिलाड़ियों को सांसद खेल महोत्सव में पंजीकरण कराने और खेल भावना के साथ भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी मजबूत बनाते हैं। इस अवसर पर भाजपा मंडल बस्तर के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar