छत्तीसगढ़

CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जशपुर के दौरे पर रहेंगे, चरोदा में सेवा संवाद यात्रा तो पमशाला में कीर्तन महोत्सव के समापन में होंगे शामिल

रायपुर, 22 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को रायपुर और जशपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे भाजपा प्रदेश कार्यालय में आरक्षित कार्यक्रम के बाद रायपुर जिले के ग्राम चरोदा में आयोजित सेवा संवाद यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद जशपुर जिले के ग्राम पमशाला पहुंचकर कीर्तन महोत्सव के समापन समारोह और भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से रवाना होंगे और 10:45 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला पहुंचेंगे। यहां उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। सुबह 11:15 बजे वे भाजपा प्रदेश कार्यालय से रवाना होकर 11:30 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री 11:35 बजे हेलीकॉप्टर से चरोदा के लिए रवाना होंगे और 11:45 बजे मुक्तेश्वर शिव मंदिर प्रांगण स्थित हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां वे दोपहर 12:25 बजे तक सेवा संवाद यात्रा में शामिल होंगे।

इसके बाद दोपहर 12:30 बजे हेलीकॉप्टर से जशपुर जिले के लिए रवाना होकर मुख्यमंत्री दोपहर 1:45 बजे बगिया हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा ग्राम पमशाला के लिए रवाना होंगे और दोपहर 2:20 बजे वहां पहुंचकर कीर्तन महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम के बाद शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री ग्राम पमशाला से बगिया के लिए रवाना होंगे और शाम 5 बजे अपने निज निवास बगिया पहुंचेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा और वे बगिया में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar