CM विष्णुदेव साय का आज का कार्यक्रम: BJP कार्यालय में किसान मोर्चा की कार्यशाला में होंगे शामिल, लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में भी लेंगे हिस्सा

रायपुर, 5 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को जशपुर, रायपुर और दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रदेश स्तरीय किसान मोर्चा कार्यशाला में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में हिस्सा लेंगे। दिन के अंतिम कार्यक्रम में वे भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:40 बजे जशपुर जिले के बगिया स्थित अपने निवास से कार द्वारा रवाना होंगे। 10:45 बजे बगिया हेलीपैड पहुंचेंगे और 10:50 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:05 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचने के बाद 12:10 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 12:25 बजे बोरियाकला स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक आयोजित प्रदेश स्तरीय किसान मोर्चा कार्यशाला में शामिल होंगे।
इसके बाद दोपहर 1:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस पहुंचेंगे। दोपहर 2:25 बजे वहां से रवाना होकर 2:30 बजे नेताजी सुभाष स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होंगे। पदयात्रा के बाद शाम 3:30 बजे घड़ी चौक से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री शाम 4:25 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे और 4:30 बजे हेलीकॉप्टर से दुर्ग जिले के भिलाई-3 के लिए रवाना होंगे। शाम 4:45 बजे भिलाई-3 थाना ग्राउंड हेलीपैड पहुंचने के बाद 4:50 बजे वहां से रवाना होकर 4:55 बजे स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचेंगे।
यहां शाम 5 बजे का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद शाम 5:30 बजे भिलाई-3 से रायपुर के लिए रवाना होंगे और शाम 6:10 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस पहुंचेंगे।




