कांकेरछत्तीसगढ़

कांकेर में नाबालिग से गैंगरेप: सोशल मीडिया से हुई थी आरोपी से पहचान, चार आरोपी गिरफ्तार

कांकेर,17 सितम्बर 2026

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 17 वर्षीय लड़की के साथ चार युवकों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में उसे सड़क किनारे लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता मंगलवार को अपने परिचित एक युवक के साथ बाहर गई थी। आरोप है कि युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने तीन दोस्तों के साथ एक गांव में ले गया। वहां चारों ने कथित तौर पर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

जब लड़की देर रात तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। रातभर की खोजबीन के बाद पुलिस ने नाबालिग को कोरर इलाके में सड़क किनारे बरामद किया।

पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा और उसका बयान दर्ज किया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए 20 से 28 वर्ष की उम्र के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी पहले से पीड़िता को जानता था। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar