मनोरंजन

Bigg Boss 20 में एक्स गर्लफ्रेंड संग एंट्री लेंगे करण वाही? तेज हुईं चर्चाएं, जानें कितनी है सच्चाई

एंटरटेनमेंट डेस्क,29 अगस्त 2026

मुंबई: टीवी का चर्चित रियलिटी शो Bigg Boss 20 शुरू होने से पहले ही लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में शामिल होने वाले संभावित कंटेस्टेंट्स को लेकर आए दिन नए नाम सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब करण वाही और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड उदिति सिंह के शो में साथ एंट्री लेने की खबरों ने चर्चा बढ़ा दी है।

करण वाही और उदिति सिंह की एंट्री की चर्चा

सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण वाही और उदिति सिंह ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा बन सकते हैं। बताया जा रहा है कि उदिति सिंह के शो के लिए फाइनल होने की चर्चा है, जबकि करण वाही से मेकर्स की बातचीत चल रही है।

करण वाही फिलहाल ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आ रहे हैं। शो में फरहाना भट्ट के साथ उनकी जोड़ी को भी दर्शकों की ओर से पसंद किया जा रहा है।

कब शुरू हुआ था दोनों का रिश्ता?

रिपोर्ट्स के अनुसार, करण वाही और उदिति सिंह ने करीब 2019 के आसपास डेटिंग शुरू की थी। साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान करण ने उदिति को जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था

हालांकि, करीब 2022 में दोनों अलग हो गए। अब दोनों के एक साथ ‘बिग बॉस 20’ में नजर आने की खबर ने फैंस की दिलचस्पी बढ़ा दी है।

कौन हैं उदिति सिंह?

उदिति सिंह एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। वह चंडीगढ़ से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने लंदन से पढ़ाई की है। करण वाही के साथ रिश्ते के दौरान भी वह सोशल मीडिया पर चर्चा में रही थीं।

क्या सच में Bigg Boss 20 में आएंगे करण वाही?

फिलहाल करण वाही की Bigg Boss 20 में एंट्री कंफर्म नहीं है। न तो करण वाही और न ही शो के मेकर्स की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा की गई है।

ऐसे में करण और उदिति के शो में शामिल होने की खबरों को अभी सिर्फ अटकलें और मीडिया रिपोर्ट्स माना जा रहा है। ऑफिशियल अनाउंसमेंट के बाद ही यह साफ होगा कि दोनों वास्तव में ‘बिग बॉस 20’ के घर में नजर आएंगे या नहीं।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar