खेलछत्तीसगढ़

राज्य खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी, 29 अगस्त को 82 लोगों को मिलेगा सम्मान

रायपुर, 26 अगस्त 2026

राज्य शासन ने राज्य खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों की सूची जारी कर दी है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विगत तीन वर्षों 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 82 लोगों को पुरस्कार और सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 43 खिलाड़ी और कोच चयनित

मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त 2026 को राज्य अलंकरण प्रदान किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को सम्मानित करेंगे। राज्य अलंकरण समारोह राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में होगा सम्मान समारोह

राज्य अलंकरण समारोह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा। समारोह की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव करेंगे।

इस अवसर पर विभिन्न खेल पुरस्कारों के लिए चयनित प्रतिभाओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा।

इन राज्य खेल अलंकरणों से नवाजे जाएंगे खिलाड़ी

समारोह में चयनित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को निम्नलिखित पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए जाएंगे—

  • शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार
  • शहीद कौशल यादव पुरस्कार
  • वीर हनुमान सिंह पुरस्कार
  • शहीद पंकज विक्रम सम्मान
  • शहीद विनोद चौबे सम्मान
  • मुख्यमंत्री ट्रॉफी

राज्य सरकार द्वारा आयोजित यह सम्मान समारोह खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों की उपलब्धियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 82 चयनित लोगों को राज्य खेल अलंकरणों से सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar