छत्तीसगढ़
CM TODAY SCHEDULE : दिल्ली रवाना होंगे CM विष्णुदेव साय, रायपुर एयरपोर्ट से 6:40 बजे उड़ान; रात में छत्तीसगढ़ सदन में ठहरेंगे

रायपुर, 20 अगस्त 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे शाम 5:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 6 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री शाम 6:40 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E 2039 से रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। रात 8:40 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, नई दिल्ली पहुंचने के बाद वे कार से 8:50 बजे एयरपोर्ट से रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री रात 9:20 बजे छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद उनका रात्रि विश्राम छत्तीसगढ़ सदन में होगा।




