कोंडागांवछत्तीसगढ़

कोंडागांव से 31 सदस्यीय रोवर टीम रायपुर रवाना, राज्य स्तरीय जांच शिविर में शामिल होंगे 30 रोवर

कोंडागांव,16 अगस्त 2026

कोंडागांव जिले से 31 सदस्यीय रोवर टीम रविवार को राज्य स्तरीय शिविर में शामिल होने के लिए रायपुर रवाना हुई। टीम में जिले के विभिन्न स्कूलों से चयनित 30 रोवर और एक प्रभारी शामिल हैं। यह दल रायपुर स्थित राज्य प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित पांच दिवसीय शिविर में हिस्सा लेगा।

यह शिविर राज्य पुरस्कार रोवर जांच परीक्षा-2026 की तैयारी के लिए आयोजित किया जा रहा है। शिविर के दौरान रोवर स्काउटिंग की विभिन्न गतिविधियों, अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, प्राथमिक उपचार और शिविर जीवन से जुड़ी गतिविधियों में अपनी दक्षता का प्रदर्शन करेंगे।

कलेक्टर के निर्देश पर टीम हुई रवाना

जिला संरक्षक एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना तथा जिला आयुक्त गाइड एवं जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान के निर्देश पर टीम को रवाना किया गया। जिला संगठन आयुक्त गाइड संजना हरमीट और जिला सचिव चमन लाल सोरी के मार्गदर्शन में रोवर दल ने राज्य स्तरीय शिविर के लिए तैयारी की।

राज्य पुरस्कार परीक्षा की करेंगे तैयारी

जिला सचिव चमन लाल सोरी ने बताया कि राज्य पुरस्कार रोवर जांच परीक्षा की तैयारी के लिए जिले में पहले तीन दिवसीय पूर्व जांच शिविर आयोजित किया गया था। यह शिविर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिपावंड में आयोजित हुआ था।

इसके बाद चयनित 30 रोवरों को प्रभारी पुरुषोत्तम निषाद के नेतृत्व में रायपुर भेजा गया। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय शिविर रोवरों के प्रशिक्षण और व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण है। जिला संघ ने सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar