कोंडागांवछत्तीसगढ़

कोंडागांव में गौहत्या के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, जंगल में गाय काटने का आरोप

कोंडागांव, 13 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में गौहत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला इरागांव थाना क्षेत्र का है, जहां ग्राम पड्डे के जंगल क्षेत्र में पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, मौके पर छह लोग कथित रूप से गाय को काटकर उसकी चमड़ी निकाल रहे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि कथित तौर पर शोक कार्यक्रम के लिए मांस तैयार करने के उद्देश्य से गौहत्या की गई थी। हालांकि, पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली थी, जिन्होंने तत्काल इरागांव थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम ग्राम पड्डे के जंगल क्षेत्र में पहुंची और छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।

एसडीओपी अरुण कुमार नेताम ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरफ्तार आरोपियों की घटना में क्या भूमिका थी और क्या अन्य लोग भी शामिल थे। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल इरागांव थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी छह आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar