देश-विदेश

PM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, मार्क जुकरबर्ग से तीन दिन में मांगी बिना शर्त माफी


नई दिल्ली,5 अगस्त 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो फेसबुक से अस्थायी रूप से हटाए जाने के मामले में संसद की स्थायी समिति ने कड़ा रुख अपनाया है। समिति ने Meta के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को तीन दिन के भीतर बिना शर्त माफी मांगने का निर्देश दिया है।

समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी सचिव एस. कृष्णन को पत्र लिखकर कहा है कि यदि निर्धारित समय में माफी नहीं मांगी गई, तो आईटी एक्ट के तहत कंपनी को मिली ‘सेफ हार्बर’ सुरक्षा वापस लेने की कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी।

समिति ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के छात्रों और Gen Z को संबोधित वीडियो को 5 से 6 घंटे तक फेसबुक से हटाया जाना गंभीर विषय है। इस मामले को समिति ने भारतीय कानूनों और डिजिटल प्लेटफॉर्म की जवाबदेही से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा माना है।

इसके अलावा समिति ने आरोप लगाया कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सरकार विरोधी और लोकतंत्र विरोधी सामग्री को बढ़ावा दे रहे हैं, जबकि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अवैध कंटेंट को रोकने में अपेक्षित प्रभावशीलता नहीं दिखा पा रहे हैं।

समिति ने यह भी सिफारिश की है कि यदि इंटरनेट मीडिया कंपनियां भारतीय कानूनों का पालन नहीं करती हैं, तो उन्हें मिलने वाली सेफ हार्बर सुरक्षा समाप्त की जानी चाहिए। साथ ही एक अन्य मामले में Google India से जुड़े साइबर धोखाधड़ी प्रकरण में भी कार्रवाई शुरू करने का आग्रह किया गया है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar