छत्तीसगढ़बकावंड

खेत में हल जोतते समय करंट की चपेट में आया युवक, बैल की दर्दनाक मौत

बकावंड,4 अगस्त 2026

विकासखंड बकावंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मैलबेड़ा के डोंगरीपारा में मंगलवार सुबह खेत में हल जोतने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन की चपेट में आने से शंकर पिता सुखरु और उसका बैल करंट की चपेट में आ गए। हादसे में बैल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि शंकर गंभीर रूप से करंट की चपेट में फंस गया।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने करपावंड विद्युत विभाग के जेई भुहरिया को फोन कर जानकारी दी।

सूचना मिलते ही जेई भुहरिया ने बिना देर किए लाइनमैन को संबंधित विद्युत लाइन की बिजली आपूर्ति तत्काल बंद करने के निर्देश दिए। समय रहते बिजली आपूर्ति बंद किए जाने से शंकर की जान बच गई। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा।

ग्रामीणों ने जेई भुहरिया और लाइनमैन की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय पर बिजली आपूर्ति बंद नहीं की जाती तो युवक की भी जान जा सकती थी। हालांकि बैल की मौत से पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से मृत बैल के मालिक को नियमानुसार मुआवजा, घायल युवक के समुचित उपचार तथा क्षेत्र की विद्युत लाइनों के तत्काल निरीक्षण और आवश्यक मरम्मत की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar