अन्य खबरें

मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में 18 करोड़ के दान घोटाले का खुलासा, 9 कर्मचारी गिरफ्तार, 46 निलंबित

मुंबई,4 अगस्त 2026

मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में 18 करोड़ रुपये के कथित दान घोटाले का मामला सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट की शिकायत पर 9 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 46 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।

यह मामला उस समय चर्चा में आया जब मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने मंदिर में हर वर्ष करीब 18 करोड़ रुपये के दान के गबन का आरोप लगाया था। इसके बाद ट्रस्ट की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई और मामले की जांच शुरू हुई।

ट्रस्ट अध्यक्ष सदा सर्वणकर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कुछ कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आई है। उन्होंने कहा कि एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की निगरानी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

सर्वणकर ने बताया कि मामले में अब तक 46 कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की सीआईडी जांच कराने की भी मांग की है। साथ ही कुछ आरोपियों के राजनीतिक संबंधों की भी जांच किए जाने की बात कही है।

ट्रस्ट अध्यक्ष ने यह भी दावा किया कि निगरानी व्यवस्था मजबूत किए जाने के बाद मंदिर की वार्षिक आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उनके अनुसार, दो वर्ष पहले जहां मंदिर की आय 114 करोड़ रुपये थी, वहीं अब यह बढ़कर 182 करोड़ रुपये हो गई है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar