छत्तीसगढ़नारायणपुर

बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे वन मंत्री केदार कश्यप, राहत सामग्री और सहायता राशि का किया वितरण

नारायणपुर,1 अगस्त 2026

वन मंत्री केदार कश्यप ने नारायणपुर जिले के पालकी गांव पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने प्रभावित लोगों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और वर्तमान परिस्थितियों की जानकारी ली तथा उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

इस दौरान मंत्री ने प्रभावित परिवारों को सहायता राशि के चेक, कंबल और अन्य आवश्यक राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय पीड़ित परिवारों को त्वरित राहत उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि प्रत्येक प्रभावित परिवार तक समय पर राहत सामग्री और आवश्यक सहायता पहुंचाई जा सके।

केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आपदा प्रभावित लोगों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। सरकार का उद्देश्य प्रभावित परिवारों के जीवन को जल्द से जल्द सामान्य स्थिति में लाना है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रभावित क्षेत्रों में खाद्य सामग्री, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य आवश्यक सुविधाओं की सतत उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही जिन परिवारों को अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर राहत उपलब्ध कराई जाए।

प्रभावित परिवारों का हौसला बढ़ाते हुए केदार कश्यप ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जरूरतमंद तक राहत पहुंचाना सरकार की जिम्मेदारी है और छत्तीसगढ़ सरकार हर प्रभावित नागरिक को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar