छत्तीसगढ़
दिल्ली के मेदांता अस्पताल में किरण सिंह देव से मिले भाजपा नेता, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

नई दिल्ली,31 जुलाई 2026
दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से जगदलपुर महापौर संजय पांडेय, पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप, राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा तथा शरद पांडेय ने मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
इस दौरान सभी नेताओं ने किरण सिंह देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होकर सार्वजनिक जीवन में सक्रिय होने की शुभकामनाएं दीं।
भाजपा नेताओं ने मां दंतेश्वरी से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे किरण सिंह देव को शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य प्रदान करें और उन्हें जल्द स्वस्थ होकर प्रदेश की सेवा में पुनः सक्रिय होने का आशीर्वाद दें।




