छत्तीसगढ़

CG Morning News: आज PM मोदी से मिलेंगे CM विष्णुदेव साय, दीपक बैज और रामविचार नेताम की प्रेस कॉन्फ्रेंस

रायपुर,31 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ की राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों के लिहाज से आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने दिल्ली दौरे के दूसरे दिन सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद भवन में मुलाकात करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज दोपहर 12:30 बजे रायपुर स्थित राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान वे समसामयिक राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर कांग्रेस का पक्ष रख सकते हैं। प्रेस वार्ता में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

इधर, वाराणसी से लाया गया पवित्र माटी और जल का कलश आज रायपुर पहुंचेगा। दोपहर 1 बजे श्री राम मंदिर में साधु-संतों की मौजूदगी और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष कलश पूजन होगा। संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के तहत निकली यह कलश यात्रा आगे प्रदेश के सभी संगठन जिलों और मंडलों तक पहुंचेगी।

इसके अलावा कृषि मंत्री रामविचार नेताम दोपहर 12 बजे नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद ऑडिटोरियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान वे कृषि, किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मत्स्यपालन और उद्यानिकी विभागों की उपलब्धियों और योजनाओं का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करेंगे।

आज रायपुर में छत्तीसगढ़ टेंट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से टेंट एंड डेकोर एक्सपो का आयोजन अमुनिया बैंक्वेट हॉल में सुबह 10 बजे से होगा। वहीं महाराष्ट्र मंडल रायपुर की ओर से सत्य साई हॉस्पिटल परिसर, नवा रायपुर में सुबह 11 बजे से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar