छत्तीसगढ़जगदलपुर

बस्तर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, नदी-नाले उफान पर, कई गांवों का संपर्क टूटा

जगदलपुर,31 जुलाई 2026

बस्तर संभाग में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। इंद्रावती नदी सहित संभाग के कई नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे बस्तर जिले के कई गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर आकाश छिकारा और एसएसपी शलभ कुमार सिन्हा लगातार हालात की निगरानी कर रहे हैं। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी की जा रही है।

लगातार बारिश के चलते भानपुरी क्षेत्र की आंबाल, नारंगी, मारकंडी नदियों तथा केशरपाल नाला का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। कई संपर्क मार्ग जलमग्न हो गए हैं, जिससे गांवों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।

प्रशासन ने लोगों से उफनते नदी-नालों को पार नहीं करने और जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। वहीं, लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है और प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar