छत्तीसगढ़

सड़क हादसे में घायल हुए विधायक किरण सिंह देव, बागेश्वर धाम से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

जगदलपुर,29 जुलाई 2026

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक किरण सिंह देव बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौटते समय उत्तर प्रदेश के ललितपुर के पास हुए सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, झांसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

विधायक देव के पीआरओ सुमित महापात्र के अनुसार, किरण सिंह देव परिवार के साथ बागेश्वर धाम दर्शन के लिए गए थे। बुधवार को वापस लौटते समय उनकी कार ललितपुर के आगे सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में किरण सिंह देव को मामूली चोटें आईं, जबकि कार चालक भी घायल हो गया।

घटना के समय किरण सिंह देव के साथ उनकी धर्मपत्नी और सुरक्षा स्टाफ भी मौजूद थे। सभी को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई और घायलों का उपचार कराया गया।

हादसे की सूचना सोशल मीडिया पर सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने लगातार फोन कर किरण सिंह देव का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar