छत्तीसगढ़जगदलपुर

जगदलपुर में स्व. बलिराम कश्यप को दी श्रद्धांजलि, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने किया माल्यार्पण

जगदलपुर,28 जुलाई 2026

जगदलपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने बस्तर भाजपा के पितृ पुरुष, जननेता एवं पूर्व सांसद स्व. बलिराम कश्यप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर राहुल टिकरिहा ने कहा कि स्व. बलिराम कश्यप का संपूर्ण जीवन जनसेवा, संगठन और बस्तर के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संगठन को बस्तर के गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके आदर्श, कार्यशैली और जनसेवा की भावना आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी स्व. बलिराम कश्यप के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर, बस्तर जिलाध्यक्ष अभिलाष यादव, आनंद झा, विकास पात्रो, अभिषेक तिवारी, सोम प्रकाश जोशी, राहुल सोनी, कृष्णा निषाद, मणिविक्रम नायडू, शरद श्रीवास्तव, राज देवांगन, रवि शर्मा, प्राचीन तिवारी, जशवंत जोशी, विवेक साहू, दीपक पांडे, गौरव, धीरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा और भाजयुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar