IND vs SL Test Series: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन को मिली जगह

स्पोर्ट्स डेस्क,28 जुलाई 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज का पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से एसएससी, कोलंबो में आयोजित होगा।
टीम की कमान शुभमन गिल संभालेंगे, जबकि केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनका अंतिम चयन फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर रहेगा।
वॉशिंगटन सुंदर चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पहली बार ऑफ स्पिनर सारांश जैन को टेस्ट टीम में मौका मिला है। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान सुंदर चोटिल हो गए थे।
सीरीज से पहले भारतीय टीम 7 अगस्त से कोलंबो में चार दिवसीय प्रैक्टिस मैच भी खेलेगी, जिसके बाद टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी।
श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन।




