छत्तीसगढ़

जशपुर दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय: रायपुर और दोकड़ा में रथयात्रा समेत कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर, 16 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 16 जुलाई (गुरुवार) को रायपुर और जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दिनभर विभिन्न धार्मिक एवं आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

सुबह 10:45 बजे मुख्यमंत्री सिविल लाइन स्थित निवास से रवाना होंगे। इसके बाद 10:55 बजे श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर, गायत्री नगर, रायपुर पहुंचेंगे, जहां सुबह 11:00 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित ‘रथयात्रा महोत्सव-2026’ में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:05 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर जिले के बगिया के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:20 बजे बगिया हेलीपैड पहुंचने के बाद वे दोकड़ा (विकासखंड कांसाबेल) स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर जाएंगे, जहां दोपहर 1:35 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित रथयात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री बगिया स्थित अपने निवास के लिए रवाना होंगे, जहां उनका आरक्षित कार्यक्रम एवं रात्रि विश्राम रहेगा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar