छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

सांसद महेश कश्यप ने 67 जरूरतमंदों को बांटे 10 लाख रुपये के स्वेच्छानुदान चेक

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से मिली सहायता, सांसद बोले— सेवा ही जनप्रतिनिधि का सबसे बड़ा दायित्व

जगदलपुर, 11 जुलाई 2026,बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर 67 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से स्वीकृत लगभग 10 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए। इस अवसर पर हितग्राहियों ने सहायता मिलने पर प्रदेश सरकार और सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया।

चेक वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद महेश कश्यप ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं होता, बल्कि समाज के प्रत्येक जरूरतमंद परिवार के सुख-दुख में सहभागी बनना भी उसकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सेवा ही जनप्रतिनिधि का सबसे बड़ा धर्म है और सरकार हर जरूरतमंद नागरिक के साथ मजबूती से खड़ी है।

सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान योजना के माध्यम से मिलने वाली यह सहायता केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशीलता, विश्वास और उत्तरदायित्व का प्रतीक है। कठिन परिस्थितियों में यह सहयोग हितग्राहियों को आर्थिक राहत के साथ-साथ मानसिक संबल भी प्रदान करेगा और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का आत्मविश्वास देगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। भविष्य में भी पात्र और जरूरतमंद लोगों तक सरकारी सहायता समय पर पहुंचे, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

जरूरतमंद परिवारों तक आर्थिक सहायता पहुंचाने की इस पहल को लोगों ने राहत और भरोसे की पहल बताया। सांसद महेश कश्यप ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के प्रत्येक पात्र हितग्राही तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar