छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर में नामकरण एवं लोकार्पण समारोह में होंगे शामिल, हमरतराई चौक में करेंगे जनसंपर्क

रायपुर, 5 जुलाई 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रविवार को दिनभर नया रायपुर स्थित आई.आई.एम. परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे। इसके बाद शाम 6:40 बजे वे आई.आई.एम., नया रायपुर अटल नगर से कार द्वारा रवाना होकर हमरतराई चौक बाजार, फेस-2, रायपुर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री का शाम 7:00 बजे हमरतराई चौक बाजार, फेस-2 में आगमन होगा, जहां वे नामकरण एवं लोकार्पण समारोह में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम रात 8:00 बजे तक चलेगा, जिसमें विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और नामकरण किया जाएगा।
समारोह के समापन के बाद रात 8:00 बजे मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल से रवाना होकर रात 8:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे।




