छत्तीसगढ़

नकटी प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की शुरुआत, 75 परिवारों को सेक्टर-30 के EWS आवासों में बसाएगा प्रशासन

रायपुर, 29 जून 2026

नकटी क्षेत्र के प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ी पहल करते हुए 75 परिवारों को बसाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रशासन के अनुसार, सभी प्रभावित परिवारों को नया रायपुर के सेक्टर-30 स्थित EWS (Economically Weaker Section) आवासों में अस्थायी और स्थायी रूप से बसाने की व्यवस्था की जा रही है।

एसडीएम ने बताया कि प्रभावित परिवारों के लिए आवासों का आवंटन भी शुरू कर दिया गया है। पुनर्वास की पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी, ताकि सभी परिवारों को जल्द से जल्द सुरक्षित और बेहतर आवास उपलब्ध कराया जा सके।

जिला प्रशासन का कहना है कि पुनर्वास के दौरान प्रभावित परिवारों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न किया जाएगा, जिससे सभी पात्र परिवारों को बिना किसी परेशानी के नए आवास में बसाया जा सके।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar